बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में नवगठित कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का शक्ति परीक्षण 25 मई को होगा। विधायकों को दी गई सूचना के मुताबिक नवगठित 15वीं विधानसभा के पहले सत्र की बैठक दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बुलाई गई है।
Related Stories
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन और शक्ति परीक्षण उसी दिन होंगे। जेडीएस नेता कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर को आज क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।
बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के केवल तीन दिनों के बाद गिरने के साथ राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार के गठन के लिए बुलाया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा।
117 विधायकों का समर्थन होने का दावा करने वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस नेता रमेश कुमार के नाम पर फैसला किया है जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद जेडीए के उम्मीदवार को दिया जाएगा।