1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्र के साथ 'जंग' में केजरीवाल को मिला हाई कोर्ट का साथ

केंद्र के साथ 'जंग' में केजरीवाल को मिला हाई कोर्ट का साथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2015 08:19 pm IST,  Updated : May 25, 2015 08:22 pm IST

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार के साथ अधिकारों को लेकर चल रही परोक्ष जंग में हाई कोर्ट का साथ मिला है । दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया

केंद्र से झगड़े के बीच...- India TV Hindi
केंद्र से झगड़े के बीच हाईकोर्ट से केजरीवाल को राहत

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार के साथ अधिकारों को लेकर चल रही परोक्ष जंग में हाई कोर्ट का साथ मिला है । दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि ऐंटी करप्शन ब्रांच को निर्देश देने का अधिकार दिल्ली सरकार को ही है, न की केंद्र को।

दिल्ली हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में की। एक व्यापारी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने कॉन्स्टेबल को गिरप्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए एसीबी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए थे कि वह केंद्र सरकार के कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले ही हफ्ते उप राज्यपाल के अधिकारों को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसमें कहा था कि सार्वजनिक व्यवस्था, भूमि, पुलिस और सेवाओं पर फैसले का अधिकार उप राज्यपाल के पास है। इस तरह केंद्र ने साफ किया था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली एसीबी जांच नहीं कर सकती है।

इस नोटिफिकेशन के बाद मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स थीं कि अब एजेंसी ऐंटी करप्शन ब्रांच की कमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नजीब जंग इस सिलसिले में ऑर्डर जारी कर सकते हैं। लेकिन हाई कोर्ट के इस फैसले ने एसीबी पर दिल्ली सरकार के अधिकार की पुष्टि कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।