1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 06:58 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:58 am IST

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं।

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की- India TV Hindi
गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की Image Source : PTI

पटना: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन करते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

Related Stories

गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है...आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है। जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है।’’

इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी। ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा।

बता दें कि पिछले दिनों गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट के सामने आने के बाद बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच आपसी खींचतान की खबरें सुर्खियां बनने लगीं।

हालांकि बाद में केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने गिरिराज सिंह को इस तरह की शिकायत दोबारा न मिलने की हिदायत दी थी। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मतस्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत