1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी से मुलाकात की

ममता बनर्जी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी से मुलाकात की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 02:23 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी से संसद स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की और इसे एक ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया।

 Mamata Banerjee meets senior BJP leader LK Advani today- India TV Hindi
 Mamata Banerjee meets senior BJP leader LK Advani today

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी से संसद स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की और इसे एक ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया। दोनों के बीच बैठक करीब 20 मिनट तक चली। (DCW ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया )

बनर्जी ने बैठक के बाद कहा, ‘‘मैं अडवाणी जी को लंबे समय से जानती हूं। मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने गई थी। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।’’ भाजपा से निलंबित नेता कीर्ति आजाद भी संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में ममता से मिलने पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने भी उनसे मुलाकात की।

आजाद ने मुलाकात के बाद कहा, ‘‘विपक्ष को एक करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के राजग गठबंधन के खिलाफ आज संसद में 14 विपक्षी दलों से मिलने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत