Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर जताया शोक कहा- यह एक बड़ी क्षति

ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर जताया शोक कहा- यह एक बड़ी क्षति

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 13, 2018 12:42 pm IST, Updated : Aug 13, 2018 12:42 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया।

Mamata banerjee- India TV Hindi
Mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, "सोमनाथ-दा के निधन पर दुखी हूं। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है।" (पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 89 वर्ष की उम्र में निधन )

सोमनाथ चटर्जी (89) का यहां लंबी बीमारी और दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। चटर्जी की हालत रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद से गंभीर थी। दस बार लोकसभा सांसद रहे चटर्जी माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य थे। वह 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।

पूर्व माकपा नेता चटर्जी को 2008 में पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्हें किडनी संबंधी बीमारी भी थी। सात अगस्त को बेलेव्यू क्लीनिक में उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement