1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल: मंत्री ने सुरक्षाकर्मी से बंधवाए जूते के फीते

बंगाल: मंत्री ने सुरक्षाकर्मी से बंधवाए जूते के फीते

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 06:41 pm IST,  Updated : May 25, 2015 06:42 pm IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के योजना मंत्री रछपाल सिंह सोमवार को उस समय विवादों में घिर गए, जब सचिवालय में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके जूते के फीते बांधे जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

बंगाल: मंत्री ने...- India TV Hindi
बंगाल: मंत्री ने सुरक्षाकर्मी से बंधवाए जूते के फीते

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के योजना मंत्री रछपाल सिंह सोमवार को उस समय विवादों में घिर गए, जब सचिवालय में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके जूते के फीते बांधे जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। सिंह, तारकेश्वर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं। उन्हें इस वीडियो के जारी होने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो में सचिवालय में मूर्तिकार और चित्रकार रामकिंकर बैज के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एक सुरक्षाकर्मी मंत्री रछपाल सिंह के जूते के फीते बांधते दिख रहे हैं।

माकपा नेता और कोलकाता के पूर्व महापौर विकास रंजन भट्टाचार्य के मुताबिक, "21वीं सदी में इस तरह की चीजें खयालों में भी नहीं आतीं। यह तृणमूल कांग्रेस और उनके नेताओं के राजनीतिक दिवालिएपन को दिखाता है।"

सामाजिक कार्यकर्ता मिरातुन नाहर और थिएटर से जुड़े कौशिक सेन ने भी इस घटना की निंदा की।

सेन ने कहा, "मंत्रियों और प्रभावी लोगों के आसपास रहने वाले लोग जब तक चापलूसी बंद नहीं करेंगे, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।"

पूर्व पुलिस अधिकारी समीर गांगुली हालांकि इस घटना से चकित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "चापलूसी तो इस विभाग का हिस्सा है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।