1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगी ममता

नोटबंदी के फैसले के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगी ममता

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 09:17 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 09:17 pm IST

कोलकाता: नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि वह इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ अंत तक संघर्ष जारी रखेंगी क्योंकि

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Mamta Banerjee Image Source : PTI

कोलकाता: नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि वह इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ अंत तक संघर्ष जारी रखेंगी क्योंकि इसने अघोषित वित्तीय आपातकाल लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बंद कमरे में हुई एक बैठक में ममता ने देश को वित्तीय अराजकता में धकेल देने को लेकर मोदी सरकार और भाजपा को जमकर खरी खोटी सुनायी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक वरिष्ठ तृणमूल नेता ने ममता के हवाले कहा, 'ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ अंत तक संघर्ष जारी रखेंगी क्योंकि इसने देश में अघोषित वित्तीय आपातकाल लगा दिया है। पहले कभी भी देश ने ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया। यह कदम आम लोगों की मुश्किलों की कीमत पर कुछ चंद लोगों को अपने कालेधन को ठिकाने लगाने में मदद पहुंचाने के लिए उठाया गया है।'

 
इस बैठक के बाद एक अन्य तृणमूल नेता ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ कई रैलियां होगी। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। हमें एकता को आगे ले जाना है जो संसद और उसके बाहर विपक्षी दलों ने बनायी है। लेकिन हमारी पार्टी किसी भी हड़ताल या बंद का समर्थन नहीं करेगी क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ेगा और आम आदमी की परेशानी बढ़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत