1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा लीगल नोटिस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा लीगल नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 05:35 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस मनोज तिवारी ने केजरीवाल के विवादित NRC वाले बयान पर भेजा गया है।

Manoj Tiwari sends legal notice to Arvind Kejriwal over his...- India TV Hindi
Manoj Tiwari sends legal notice to Arvind Kejriwal over his nrc statement

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस मनोज तिवारी ने केजरीवाल के विवादित NRC वाले बयान पर भेजा है। आपको बता दें कि केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर यह कह कर तंज कसा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू की गई तो मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर से जाना होगा। तिवारी शहर में रहने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें निकालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी की मांग कर रहे हैं।

केजरीवाल के इस बयान के खिलाफ दिल्ली प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई गई थी। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दी गई शिकायत में कहा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधायक सौरभ भारद्वाज मीडिया के जरिए एनआरसी के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे है, जो लोगों को दुविधा में डाल सकता है और शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए भी खतरा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत