1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी को जिताने वाले वोटरों पर मायावती का तंज, दिया यह बड़ा बयान

मोदी को जिताने वाले वोटरों पर मायावती का तंज, दिया यह बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 11:07 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 11:07 am IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने बेरोज़गारी शीर्ष पर और विकास दर न्यूनतम होने सम्बंधी आधिकारिक आँकड़ों के हवाले से केंद्र में मोदी सरकार को फिर से जिताने वाले ग़रीब और बेरोज़गारों पर तंज कसा।

मोदी को जिताने वाले वोटरों पर मायावती का तंज, दिया यह बड़ा बयान- India TV Hindi
मोदी को जिताने वाले वोटरों पर मायावती का तंज, दिया यह बड़ा बयान

नयी दिल्ली: बसपा अध्यक्ष मायावती ने बेरोज़गारी शीर्ष पर और विकास दर न्यूनतम होने सम्बंधी आधिकारिक आँकड़ों के हवाले से केंद्र में मोदी सरकार को फिर से जिताने वाले ग़रीब और बेरोज़गारों पर तंज कसते हुए कहा है, “अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गयी खेत।”

Related Stories

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, “श्रम मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव के बाद अब अपने डाटा से इस बुरी खबर को प्रमाणित कर दिया है कि देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत हो चुकी है। परन्तु गरीबी और बेरोजगारी के शिकार करोड़ों लोगों के अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गई खेत।”

उन्होंने देश की विकास दर घट कर न्यूनतम स्तर पर पहुँचने के बारे में कहा, “देश के लिए यह भी अच्छी खबर नहीं है कि भारत के आर्थिक विकास की दर घट कर 5.8 पर आ गई जो बहुत नीचे है।’’ 

मायावती ने इसकी वजह कृषि विकास दर में गिरावट को बताते हुए कहा, “जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) विकास की यह दर कृषि और फैक्ट्री उत्पाद में भारी गिरावट का परिणाम है। पहले से ही काफी त्रस्त देश की गरीब जनता के जीवन का सही कल्याण कैसे होगा?”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत