1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'PM मोदी ने देश की करोड़ों मुस्लिम बहनों के साथ किए अपने वादे को पूरा किया'

'PM मोदी ने देश की करोड़ों मुस्लिम बहनों के साथ किए अपने वादे को पूरा किया'

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2017 11:27 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 11:27 pm IST

महिला सशक्तिकरण और समानता के अधिकार की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा...

triple talaq- India TV Hindi
triple talaq

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि मोदी ने लोकसभा से फौरी तीन तलाक पर विधेयक पारित करा कर देश की करोड़ों मुस्लिम बहनों के साथ किये गए अपने वादे को पूरा किया है।

दास ने आज एक बयान में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए फौरी तीन तलाक पर लोकसभा से विधेयक पारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की करोड़ों मुस्लिम बहनों के साथ किये अपने वादे को पूरा किया है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता प्रधानमंत्री का, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का और केन्द्र सरकार का धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज की महिलाओं के जीवन में बदलाव आयेगा। महिला सशक्तिकरण और समानता के अधिकार की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत