1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 23 सितंबर को झारखंड से पीएम मोदी करेंगे आयुष्मान भारत की शुरूआत

23 सितंबर को झारखंड से पीएम मोदी करेंगे आयुष्मान भारत की शुरूआत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 02:20 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को केंद्र की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय जन आरोग्य योजना की शुरूआत झारखंड से करेंगे।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को केंद्र की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय जन आरोग्य योजना की शुरूआत झारखंड से करेंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आशा कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी एप एव वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात बतायी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि वह हरियाणा के करनाल की बेटी करिश्मा का जिक्र करना चाहते हैं जो आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी बनी है। (ये है UK की सबसे अमीर भारतीय छात्रा, पढ़ाई में मदद के लिए रखे 12 स्टाफ )

उन्होंने कहा, ‘‘ हरियाणा की बीटिया करिश्मा 50 करोड़ गरीब लोगों के लिये सच्चे अर्थो में करिश्मा बन कर आई है। उसे लोग आयुष्मान बेबी भी कहने लगे हैं। ’’ मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश में 25 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर लागू होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ वे इसकी शुरूआत 23 सितंबर को झारखंड के आदिवासी इलाके से करेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के गरीब अब गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लाचार महसूस नहीं करेंगे और अपना सबकुछ गिरवी रखने को मजबूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उन्हें प्राप्त होगा । इस योजना के लिये लाभार्थियों का चयन हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत