1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उरी हमले से ज्यादा लोग तो नोटबंदी से मर गए: गुलाम नबी आजाद

उरी हमले से ज्यादा लोग तो नोटबंदी से मर गए: गुलाम नबी आजाद

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 08:09 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 08:09 pm IST

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण देशभर में जितने लोगों की मौत हो चुकी है उतने तो पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भी उड़ी हमले में नहीं मारे थे।

Ghulam Nabi Azad | PTI File Photo- India TV Hindi
Ghulam Nabi Azad | PTI File Photo

नई दिल्ली: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण देशभर में जितने लोगों की मौत हो चुकी है उतने तो पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भी उड़ी हमले में नहीं मारे थे। आजाद ने राज्यसभा में यह विवादास्पद बयान दिया और सत्ता पक्ष ने उनके बयान का जमकर विरोध किया और माफी मांगने के लिए कहा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आजाद ने कहा, ‘जितने लोग पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से नहीं मरे, उतने लोग सरकार की गलत नीति से चले गए।’ आजाद ने नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों की लाइन में लगे-लगे और तनाव के कारण हुई मौतों का संदर्भ देते हुए कहा, ‘जिन मजदूरों और किसानों की मौत हुई है, उनकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है और किसे सजा दी जाएगी।’ आजाद के बयान देते ही सत्ता पक्ष के सदस्य विरोध में उठ खड़े हुए और खूब हो-हल्ला मचाया तथा आजाद से माफी मांगने के लिए कहा।

इन्हें भी पढ़ें:

आजाद ने जवाब में पिछले वर्ष नवाज शरीफ की पोती की शादी में प्रधानमंत्री के अचानक चले जाने का संदर्भ देते हुए कहा, ‘हम कश्मीरी पाकिस्तान से चलने वाली गोलियों का सामना करते हैं, आप लोगों को तो चूहों ने भी नहीं काटा। आप तो ऐसे लोग हैं जो वहां पाकिस्तान में बिना न्योते के भी शादियों में जाते हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत