1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार पर NCP ने कार्टून बनाकर किया कटाक्ष

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार पर NCP ने कार्टून बनाकर किया कटाक्ष

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 01:06 pm IST

महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान पर एनसीपी के एक नेता ने कार्टून बनाकर कटाक्ष किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो द्वारा मंगलवार को जारी कार्टून में, भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के ऊपर शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ को दिखाया गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार पर NCP ने कार्टून बनाकर किया कटाक्ष- India TV Hindi
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार पर NCP ने कार्टून बनाकर किया कटाक्ष

मुंबई: महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान पर एनसीपी के एक नेता ने कार्टून बनाकर कटाक्ष किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो द्वारा मंगलवार को जारी कार्टून में, भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के ऊपर शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ को दिखाया गया है। कार्टून में तीर को कमल पर निशाना साधे दिखाया गया है। कार्टून में मराठी में कैप्शन लिखा हुआ है, ‘‘एक कहावत है, सर पर लटकना...’’ 

Related Stories

मराठी में, एक कहावत है ‘‘डोक्यावर टांगती तलवार", जो अंग्रेजी के एक कहावत के समान है- स्वार्ड ऑफ डेमोकल्स हैंग्स ओवर हेड, इसी के समान हिंदी में एक मुहावरा है-सिर पर तलवार लटकना। इन मुहवरों का अर्थ है कि कुछ बुरा होने वाला है या कोई खतरा मंडरा रहा है। 

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी सत्ता के बंटवारे में 50-50 के फार्मूले पर अड़ी हुई है, जिसके तहत दोनों पार्टियों के पास ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के 50:50 फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे। 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में सत्ता के समान साझेदारी को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले शाह और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस सत्ता साझेदारी के 50:50 फॉर्मूले पर सहमत हुए थे। हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटें जीती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत