1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उद्धव ठाकरे से अमित शाह की हो सकती है मुलाकात, देवेंद्र फडणवीस ही होंगे सीएम: सूत्र

उद्धव ठाकरे से अमित शाह की हो सकती है मुलाकात, देवेंद्र फडणवीस ही होंगे सीएम: सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2019 02:42 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 02:42 pm IST

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जरूरत हुई तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से 30 अक्टूबर को मुलाकात हो सकती है।

Amit Shah and Uddhav Thackrey- India TV Hindi
Amit Shah and Uddhav Thackrey  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जरूरत हुई तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से 30 अक्टूबर को मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए अमित शाह 30 अक्टूबर को मुंबई जा सकते हैं। यह भी जानकारी मिली है कि सीएम पद देने या सीएम पद के रोटेशन को लेकर बीजेपी कोई बातचीत नहीं करेगी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ही होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज भवन के एक अधिकारी ने बताया कि यह ‘‘औपचारिक मुलाकात थी।’’ सोमवार को हुई इस मुलाकात में शिवसेना के नेता दिवाकर राउते भी मुख्यमंत्री के साथ थे। इससे पहले दोनों दलों ने दावा किया था कि वे राज्यपाल को दीवाली की बधाई देने जा रहे हैं और इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं होगी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों में 2014 के मुकाबले भाजपा की कम सीटें आने के बाद से शिवसेना ने अपना रुख कड़ा कर लिया है और सरकार में 50-50 फीसदी हिस्सेदारी की मांग कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत