1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में BJP-JDU के बीच समझौता, बराबर सीटों पर लड़ेंगी दोनों पार्टियां

बिहार में BJP-JDU के बीच समझौता, बराबर सीटों पर लड़ेंगी दोनों पार्टियां

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2018 11:38 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 08:22 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि BJP और JDU बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी साथियों को भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी

Seat sharing finalized between BJP and JDU in Bihar for 2019 General Elections- India TV Hindi
Seat sharing finalized between BJP and JDU in Bihar for 2019 General Elections

नई दिल्ली। 2019 के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात हुई जिसमें सीटों के बटवारे पर फैसला हुआ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि BJP और JDU बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी साथियों को भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। अमित शाह ने कहा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा थोड़े दिनों में कर दी जाएगी। 

2014 के आम चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने ज्यादातर सीटों पर कब्जा किया था। उस समय भाजपा और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन नहीं था। 2014 के आम चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे जबकि 6 पर उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी और 2 पर आरएसएलपी के सांसद जीते थे। जनता दल यूनाइटेड को 2, राष्ट्रीय जनता दल के 4 और कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीत पाया था।

राज्य की 40 लोकसभा सीटों में सीटों के बटवारे को लेकर भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही है। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड दोनो बड़े दल हैं लेकिन केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा कि आरएलएसपी भी हिस्सेदार हैं, ऐसे में भाजपा अगर एनडीए में आगे भी इनको साथ रखना चाहती है तो सीट बटवारे पर उनको भी मनाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत