1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मिजोरम-असम की घटना पर ओवैसी ने किया ट्वीट, गृह मंत्री के दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?

मिजोरम-असम की घटना पर ओवैसी ने किया ट्वीट, गृह मंत्री के दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2021 09:01 am IST,  Updated : Jul 27, 2021 09:02 am IST

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मिजोरम-असम सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प पर सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री ने हाल में नॉर्थ-ईस्ट का दौरा किया था और उनके दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घट गई।

मिजोरम-असम की घटना पर ओवैसी ने किया ट्वीट, अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?- India TV Hindi
मिजोरम-असम की घटना पर ओवैसी ने किया ट्वीट, अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी? Image Source : FILE

नई दिल्ली: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मिजोरम-असम सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प को लेकर सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री ने हाल में नॉर्थ-ईस्ट का दौरा किया था और उनके दौरे के तुरंत बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घट गई।  मिज़ोरम-असम सीमा पर “अचानक” हिंसा इतनी बढ़ गयी के असम पुलिस के 6 कर्मी शहीद हो गए और कई लोग घायल।24-25 जुलाई की बात है के वज़ीर-ए-दाखला ने नार्थ-ईस्ट क्षेत्र का दौरा किया था जहाँ उन्होंने मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधे थे।@amitshahके दौरे के फौरी बाद इतनी बड़ी घटना कैसे घटी?

आपको बता दें कि  मिजोरम के साथ राज्य की ‘‘संवैधानिक सीमा’’ की रक्षा करते हुए असम पुलिस के कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि झड़प में छह पुलिसकर्मियों की मौत हुई। बाद में सोमवार देर रात असम सरकार ने एक बयान में मृतक संख्या में संशोधन किया और कहा कि पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई जबकि 50 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। 

असम के कछार जिले के अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष में 10 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रमशः असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों, हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथांगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया। अमित शाह ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में सीमा विवादों को सुलझाने की आवश्यकता को रेखांकित किया था जिसके दो दिन बाद यह घटना सामने आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत