1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू एवं कश्मीर में PDP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

जम्मू एवं कश्मीर में PDP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2017 10:31 am IST,  Updated : Apr 16, 2017 10:31 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दो अन्य जख्मी हो गए।

pdp worker shot dead in jammu and kashmir- India TV Hindi
pdp worker shot dead in jammu and kashmir

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दो अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि पुल्वामा जिले के राजपोरा इलाके में शनिवार शाम बशीर अहमद डार (45) के घर में आतंकवादियों ने धावा बोल दिया। पुलिस के अनुसार, "बशीर अहमद दार के घर में घुसने के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में बशीर की मौत हो गई जबकि एक शख्य घायल हो गया।"

पुलिस ने बताया, "आतंकवादियों ने इससे पहले स्थानीय बस स्टैंड के पास एक और व्यक्ति पर गोली चलाई थी, जिसकी पहचान अल्ताफ अहमद दार के रूप में की गई। इस घटना में अल्ताफ के पैर में गोली लगी थी।" बशीर अहमद दार और अल्ताफ अहमद कथित तौर पर सत्तारूढ़ पीडीपी कार्यकर्ता थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत