1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी, राजनाथ ने महबूबा मुफ्ती को जीत पर बधाई दी

PM मोदी, राजनाथ ने महबूबा मुफ्ती को जीत पर बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Jun 25, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 05:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में जीत पर बधाई दी।

Mehbooba Mufti- India TV Hindi
Mehbooba Mufti

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में जीत पर बधाई दी। मोदी ने नतीजों के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग उपचुनाव में उनकी अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई।"

राजनाथ ने महबूबा से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जी से फोन पर बात की और उन्हें अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए बधाई दी।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम माधव ने भी महबूबा को बधाई दी। राम माधव को ही राज्य में भाजपा-पीडीपी की सरकार के गठन का श्रेय दिया जाता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अनंतनाग सीट पर 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत के लिए महबूबा मुफ्ती को बधाई।"

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग उपचुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने चार अप्रैल को मुख्यमंत्री पद संभाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत