1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी: PM मोदी ने BJP सांसदों, विधायकों से बैैंक खातों का ब्योरा मांगा

नोटबंदी: PM मोदी ने BJP सांसदों, विधायकों से बैैंक खातों का ब्योरा मांगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2016 12:11 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 12:40 pm IST

काले धन का खात्मा करके देश में पारदर्शिता बढ़ाने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सांसदों और विधायकों से उनके बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी है।

Narendra Modi | PTI File Photo- India TV Hindi
Narendra Modi | PTI File Photo

नई दिल्ली: काले धन का खात्मा करके देश में पारदर्शिता बढ़ाने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सांसदों और विधायकों से उनके बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सांसदों और विधायकों से कहा है कि वह 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच की अपने बैंक ट्रांजैक्शंस की डिटेल्स पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दें। यह सारी जानकारी 1 जनवरी तक जमा करानी होगी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह बात कही। पार्टी के महासचिव अनंत कुमार के मुताबिक मोदी ने कहा, 'हम काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए इनकम टैक्स कानून में संशोधन किया गया है। हम इस देश को कैशलेस बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें सभी का सहयोग चाहिए।'

इन्हें भी पढ़ें:

गौरतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को पहले ही नोटबंदी की जानकारी दे दी थी। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने अब पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट मांगा है। बीजेपी के ऐसा करने से दूसरे दलों पर भी इस तरह की कवायद का नैतिक दबाव पड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत