1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ईज ऑफ डूइंग बिजनस की तरह ईज ऑफ लिविंग पर काम करने की जरूरतः PM मोदी

ईज ऑफ डूइंग बिजनस की तरह ईज ऑफ लिविंग पर काम करने की जरूरतः PM मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2019 07:29 am IST,  Updated : Jan 03, 2019 01:49 pm IST

पांच दिन तक चलने वाले इस कांग्रेस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े 100 से अधिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जहां डीआरडीओ, इसरो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एम्स, यूजीसी, एआईसीटीई के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी आज जालंधर में करेंगे भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन- India TV Hindi
पीएम मोदी आज जालंधर में करेंगे भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस वार्षिक समारोह में देश भर से आए शीर्ष वैज्ञानिक चर्चा करते हैं। एक बयान में कहा गया है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का थीम ‘‘भविष्य का भारत-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’’ है। इसका आयोजन लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। यह तीन से सात जनवरी तक चलेगा।

बयान में कहा गया है कि पांच दिन तक चलने वाले इस कांग्रेस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े 100 से अधिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जहां डीआरडीओ, इसरो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एम्स, यूजीसी, एआईसीटीई के अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन एवं स्मृति ईरानी भी इसमें हिस्सा लेंगी।

हर्षवर्द्धन ने अपने संदेश में कहा है, ‘‘सरकार का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वैज्ञानिकों को एक धुरी के रूप में देश के सामने आने वाली समस्याओं के नए समाधान खोजने के लिए अपने मन और आत्मा से काम करना चाहिए और आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत