1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रशांत किशोर मात्र सलाहकार थे, जरूरी नहीं था कि उनके सभी विचार मान लिए जाएं: कमलनाथ

प्रशांत किशोर मात्र सलाहकार थे, जरूरी नहीं था कि उनके सभी विचार मान लिए जाएं: कमलनाथ

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2017 11:17 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 11:17 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि प्रशांत किशोर (पीके) मात्र एक सलाहकार थे। कई लोगों की नजर में किशोर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मास्टर रणनीतिकार थे।

Kamalnath- India TV Hindi
Kamalnath

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि प्रशांत किशोर (पीके) मात्र एक सलाहकार थे। कई लोगों की नजर में किशोर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मास्टर रणनीतिकार थे। 

कमलनाथ ने मंगलवार को टाइम्स नाउ चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, "प्रशांत किशोर मात्र एक सलाहकार थे, वह कार्यकारी नहीं थे.. वह पार्टी के अंदर के आदमी नहीं थे। उनके पास बहुत सारे विचार थे, लेकिन यह जरूरी नहीं था कि उनके सभी विचार स्वीकार किए जाएं।"

किशोर तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान का प्रबंधन किया। कथित तौर पर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल (युनाइटेड) राष्ट्रीय, जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन के पीछे वही थे। नीतीश कुमार के लिए प्रचार का इंतजाम उन्हीं का था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत