नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की नीतियों और एजेंडे को सबके सामने रखा। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है जिसपर विपक्ष और सत्तापक्ष के नेता बहस कर रहे हैं।
Related Stories
बता दें कि संविधान का आर्टिकल 87 राष्ट्रपति को अभिभाषण का अधिकार देता है। राष्ट्रपति दो अहम मौकों पर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं। पहला- लोकसभा चुनाव के बाद संसद की पहली बैठक पर संबोधन और दूसरा- किसी भी साल में संसद के पहले सेशन की शुरुआत पर। आमतौर पर बजट सत्र के साथ संसद सत्र की शुरुआत होती है।