1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरी रात मीटिंग करती रहीं प्रियंका, 16 घंटे तक चली मैराथन बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरी रात मीटिंग करती रहीं प्रियंका, 16 घंटे तक चली मैराथन बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 07:03 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 07:03 am IST

नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार की दोपहर से लेकर बुधवार सुबह तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की।

Priyanka Gandhi hold marathon meetings with partymen at UP Congress office | PTI File- India TV Hindi
Priyanka Gandhi hold marathon meetings with partymen at UP Congress office | PTI File

लखनऊ: नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार की दोपहर से लेकर बुधवार सुबह तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने लगभग 16 घण्टे कांग्रेस ऑफिस में बिताए और इस दौरान 12 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में पूरी रात मीटिंग करती रहीं और हर लोकसभा सीट के लिए फीडबैक जुटाती रहीं।  मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला बुधवार की सुबह 05:30 बजे तक चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज फिर 11:30 बजे से प्रियंका और कार्यकर्ताओं की मीटिंग्स का सिलसिला शुरू होगा।

बैठक के बाद प्रियंका ने कहा कि वह संगठन के बारे में सीख रही हैं और लोकसभा चुनाव कैसे लड़ना है, इसको लेकर सबकी राय ले रही हैं। वहीं, ED द्वारा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के असर के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, ‘ये चीजें चलती रहेंगी, ये चीजें चलती रहेंगी, मैं अपना काम कर रही हूं।’ वहीं, प्रियंका आज फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकत अन्य लोकसभा क्षेत्रों का हालचाल ले सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही प्रियंका लगातार चर्चा में हैं और माना जा रहा है कि पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री कांग्रेस को वह संजीवनी दे सकती है जिसकी उसे तलाश थी।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों की जिम्मेदारी मिली है। प्रियंका गांधी को जिन सीटों की जिम्मेदारी मिली है उनमें फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी जैसी सीटें शामिल हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को सहारनपुर, कैराना, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, बरेली और पीलीभीत समेत 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने की जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत