1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिवाली के दिन छुट्टी मनाने लंदन निकल गए राहुल गांधी? BJP नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना

दिवाली के दिन छुट्टी मनाने लंदन निकल गए राहुल गांधी? BJP नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Nov 04, 2021 06:05 pm IST

अपने ट्वीट संदेश में अमित मालवीय ने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी एक सफल G-20 और COP26 यात्रा से वापस लौटे और तुरंत अपने काम में लग गए, कई बैठकों की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण फैसले लिए।

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi London, Rahul Gandhi London Diwali, Rahul Gandhi Doha London- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि, "जाहिर तौर पर राहुल गांधी एक और छुट्टी के लिए लंदन चले गए हैं!" अमित मालवीय ने पीएम मोदी की सैनिकों के साथ मनाई दिवाली की तस्वीर भी अपने ट्वीट संदेश में साझा की है। 

अपने ट्वीट संदेश में अमित मालवीय ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी एक सफल G-20 और COP26 यात्रा से वापस लौटे और तुरंत अपने काम में लग गए, कई बैठकों की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण फैसले लिए। आज प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए नौशेरा में हैं। लेकिन राहुल गांधी कहा हैं? जाहिर तौर पर राहुल गांधी एक और छुट्टी के लिए लंदन चले गए हैं!"


हालांकि राहुल गांधी लंदन गए हैं या नहीं इसकी जानकारी अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन नए साल के मौके पर राहुल गांधी पहले भी कई बार विदेश जा चुके हैं। पिछले दिसंबर में भी राहुल गांधी ने नए साल के मौके पर राहुल गांधी इटली गए थे, 2016 में भी नए साल के मौके पर राहुल गांधी विदेश यात्रा पर थे। 

आज दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हमेशा की तरह सेना के जवानों के बीच दिवाली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर के नौशेरा पहुंचे हुए हैं और वहां पर उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत