1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने खोला राज, बताया 'कौन' करता है उनके लिए ट्वीट

राहुल गांधी ने खोला राज, बताया 'कौन' करता है उनके लिए ट्वीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 03:46 pm IST

ट्विटर पर खासे सक्रिय हो चुके राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों का बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया...

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi | PTI

नई दिल्ली: हाल के दिनों में ट्विटर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सक्रियता और उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। गुजरात चुनावों की कैंपेनिंग के दौरान उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स खासी चर्चा बटोर रहे हैं। ट्विटर पर राहुल गांधी के इस नए अवतार को देखकर उनपर आरोप लगा कि वह अपने ट्वीट खुद नहीं करते हैं। साथ ही उनके ट्वीट के रिट्वीट्स की बढ़ती संख्या के लिए बॉट्स को जिम्मेदार बताया गया। हालांकि राहुल ने इन आरोपों का जवाब भी बेहद रोचक अंदाज में दिया है।

राहुल ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो को खुद राहुल ने ही शूट किया है जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते ‘पिडि’ के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह राहुल के आदेश को फॉलो करता हुआ दिख रहा है। राहुल ने वीडियो के जरिए अपने आलोचकों को अपने नए अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उनके ट्वीट के पीछे उनके डॉगी पिडि का ही हाथ है। वीडियो में राहुल पिडि से कुछ करतब करवा रहे हैं और पिडि उन्हें खूबसूरती से अंजाम भी दे रहा है। देखें, ट्वीट में राहुल ने क्या लिखा:

राहुल गांधी ने इस वीडियो के जरिए अपने विरोधियों के उन आरोपों का जवाब देने की कोशिश की है, जिसमें कहा गया था कि वह अपना ट्विटर अकाउंट खुद हैंडल नहीं करते। शायद इस वीडियो के जरिए वह अपने विरेधियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह अपने ट्वीट्स खुद ही करते हैं और इसके लिए उन्होंने यह मजेदार रास्ता चुना। इस आरोप के अलावा राहुल पर बॉट्स (रिट्वीट करने वाले सॉफ्टवेयर) के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। राहुल के ट्वीट्स को हालिया समय में काफी रिट्वीट्स मिल रहे थे, जिसके बाद उनपर बॉट्स सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत