1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आम आदमी के लिए “बदतर” रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: गहलोत

आम आदमी के लिए “बदतर” रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: गहलोत

 Written By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 04:15 pm IST,  Updated : May 30, 2020 04:15 pm IST

गहलोत ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर ट्वीट किया, “मोदी सरकार के पिछले छह साल को भारतीय इतिहास में उस दौर के रूप में याद किया जाएगा जब आम आदमी सबसे अधिक पीड़ित हुआ और उसे असहनीय परेशानी झेलनी पड़ी।”

Ashok Gehlot- India TV Hindi
आम आदमी के लिए “बदतर” रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: गहलोत Image Source : PTI

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले एक साल को आम आदमी के लिए 'बदतर' बताते हुए शनिवार को कहा कि राजग ने उस अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है जो संप्रग के समय कुलांचे भर रही थी।

गहलोत ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर ट्वीट किया, “मोदी सरकार के पिछले छह साल को भारतीय इतिहास में उस दौर के रूप में याद किया जाएगा जब आम आदमी सबसे अधिक पीड़ित हुआ और उसे असहनीय परेशानी झेलनी पड़ी।” गहलोत ने कहा, “मोदी 2.0 का पहला साल भारत में ज्यादा आम लोगों के लिए बदतर रहा।”

मुख्यमंत्री के अनुसार, “आर्थिक मोर्चे पर परीक्षण और गलतियों के छह साल के बाद भी हमें उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही है कि सरकार अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाएगी, कैसे रोजगार देगी और लोगों का कैसे ध्यान रखेगी, जिनके पास न तो पैसा बचा है न काम।” गहलोत के अनुसार, “जो अर्थव्यवस्था संप्रग सरकार के कार्यकाल में फलफूल रही थी उसे राजग सरकारों ने पूरी तरह तबाह कर दिया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत