1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में रामदास अठावले का सबसे दिलचस्प भाषण, पीएम मोदी और सोनिया ने भी लगाए ठहाके

लोकसभा में रामदास अठावले का सबसे दिलचस्प भाषण, पीएम मोदी और सोनिया ने भी लगाए ठहाके

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 05:17 pm IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने लोकसभा में ओम बिरला के स्पीकर चुने के बाद अपने भाषण में ऐसी तुकबंदी की जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

Ramdas Athawale- India TV Hindi
Ramdas Athawale Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने लोकसभा में ओम बिरला के स्पीकर चुने के बाद अपने भाषण में ऐसी तुकबंदी की जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। आठवले की तुकबंदी सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी ने भी जमकर ठहाके लगाए। रामदास आठवले ने कहा कि ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी का दिन है कि आपको लोकसभा स्पीकर चुना गया है। उन्होंने अपनी तुकबंदी की शुरुआत करते हुए कहा कि..एकदेश का नाम है रोम, लेकिन लोकसभा के अध्यक्ष बन गए हैं बिरला ओम.... लोकसभा को अच्छी तरह चलाना है आपका काम.. बेल में आनेवालों का ब्लैकलिस्ट में डालना है नाम.... नरेंद्र मोदी जी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल... हमसब मिलकर लेते हैं एकता की मशाल.. ।

आठवले ने कहा कि राहुल जी जब आपकी सरकार थी तो मैं आपके साथ था। राहुल जी मेरे मित्र हैं और आपको वहां बैठने का मौका मिला इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। आपकी सत्ता बहुत साल तक रही। जबतक आपकी सत्ता रही तो मैं आपके साथ था। चुनाव के पहले कांग्रेस के लोग बोल रहे थे कि इधऱ-आओ इधर आओ लेकिन मैंने कहा कि उधर जाकर मैं करूंगा क्या।

देखें, आठवले के दिलचस्प भाषण का वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत