1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: थम सकता है सपा में घमासान, अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुलायम भी हैं खुश

Exclusive: थम सकता है सपा में घमासान, अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुलायम भी हैं खुश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 04:53 pm IST

समाजवादी पार्टी में चल रहा सत्ता का घमासान खत्म होने के कगार पर है। चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ लौट आए हैं। इसके बाद अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बीच 3 घंटे से ज्यादा देर मीटिंग हुई लेकिन मामले का कोई समझौत

akhilesh yadav, samajwadi party- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रहा सत्ता का घमासान खत्म होने के कगार पर है। चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ लौट आए हैं। इसके बाद अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बीच 3 घंटे से ज्यादा देर मीटिंग हुई लेकिन मामले का कोई समझौता नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद दोनों की फिर मीटिंग हो सकती है। इंडिया टीवी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुलायम सिंह नाराज नहीं है। और ऐसा माना जा रहा है कि शिवपाल भी संगठन में पहले की तरह काम करते रहेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के अनुसार सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि हम सबको साथ लकेर चलेंगे और शिवपाल हमारे बड़े भाई है। उनके मार्गदर्शन में काम करने को भी तैयार है। ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये ऐसे समय में आया है जब 5-विक्रमादित्य मार्ग पर 3 घंटे तक मुलायम सिंह यादव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बीच मीटिंग हुई और अभी फिर दोनों की मीटिंग की संभावना है।

आजम की कोशिशें ला रही है रंग

एक तरफ जब समाजवादी पार्टी में इस बात को लेकर रार है कि असली समाजवादी पार्टी किसकी है और चुनाव चिन्ह पर किसका हक होगा वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता दोनों पक्षों से बातचीत के द्वारा एक बीच का रास्ता निकलने का प्रयास कर रहे है। और इस मामले में सबसे आगे कैबिनेट मंत्री और सपा के संस्थापकों में से एक आजम खां भी है।

सपा के खेमे से जो ताजा जानकारी निकल कर आ रही है कि सुलह-सफाई का असर दिखने लगा है। भले ही इस मामले में अभी तक कोई ब़डा बयान नहीं आया है लेकिन इंडिया टीवी की जानकारी के अनुसार अखिलेश खेमे की तरफ से दावा किया गया है कि मुलायम सिंह नाराज नहीं है और उनसे बातचीत कर पूरे मामले का उचित हल निकाला जाएगा जो पार्टी के लिए लाभदायक हो।

गौरलतलब है कि कल आजम खां ने एक बयान देते हुए कहा था कि उनको अभी भी उम्मीद है कि अखिलेश और मुलायम सिंह की बातचीत होने के बाद कोई समाधान निकाल जा सकता है। लेकिन उन्होंने ये भी माना था कि मामला बहुत आगो निकल चुका है और इसमें वो अपनी तरफ से बस कोशिश कर सकते है।

अखिलेश-मुलायम में 3 घंटे चली मीटिंग

सपा में मचे घमासान के बीच बड़ी खबर यह है कि आज दोपहर 1 बजे से लखनऊ में मुलायम के आवास 5-विक्रमादित्य मार्ग पर मुलायम और अखिलेश के बीच मीटिंग हुई। सीएम के प्रमुख सचिव अनिता सिंह के मौजूद रहने की भी खबर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत