1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ट्विटर पर वाकयुद्ध के बाद शत्रुघ्न, सुशील ने केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया

ट्विटर पर वाकयुद्ध के बाद शत्रुघ्न, सुशील ने केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 11:36 pm IST,  Updated : May 23, 2017 11:36 pm IST

भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच कल चले ट्विटर पर वाकयुद्ध के दोनों नेताओं ने इस ओर केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया है।

Shatrughan sinha, Sushil Modi- India TV Hindi
Shatrughan sinha, Sushil Modi

पटना: भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच कल चले ट्विटर पर वाकयुद्ध के दोनों नेताओं ने इस ओर केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया है। सुशील मोदी ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बिना कहा, 'चोर के दाढी के तिनका। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। मैंने कहा भाजपा के शत्रु। मैंने किसी नेता नाम नहीं लिया।' 

यह पूछे जाने पर कि आपके ट्वीट में शत्रु शब्द लिखा गया था, सुशील ने कहा कि शत्रु तो इसी प्रकार लिखा जाता है।  पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद (शत्रुघ्न सिन्हा) के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर सुशील ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एक सांसद का मामला पार्टी की राज्य इकाई के क्षेत्राधिकार में नहीं आता। यह केंद्रीय नेतृत्व के क्षेत्राधिकार का मामला है। इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगी। 

सुशील मोदी द्वारा अपने खिलाफ गद्दार शब्द के इस्तेमाल से नाराज शत्रुघ्न ने उन पर ताजा प्रहार करते हुए कहा कि वे आशांवित हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) इस ओर ध्यान देंगे। इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय से पूछे जाने पर उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि किसी को भी पार्टी के विचार के विरूद्ध नहीं बोलना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत