1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सनी देओल का चुनावी खर्च 70 लाख रूपये की सीमा से ‘ज्यादा’, निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया

सनी देओल का चुनावी खर्च 70 लाख रूपये की सीमा से ‘ज्यादा’, निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:02 pm IST

पंजाब के गुरदासपुर से जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट सनी देओेल की लोकसभा सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। चुनाव आयोग सनी देओल को नोटिस जारी करने पर विचार कर रहा है।

Sunny Deol may lose Gurdaspur seat, courtesy overspending in Lok Sabha election campaign- India TV Hindi
Sunny Deol may lose Gurdaspur seat, courtesy overspending in Lok Sabha election campaign

अमृतसर: फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है क्योंकि पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये की वैधानिक सीमा से अधिक था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया। 

उज्ज्वल ने कहा, ‘‘पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये से अधिक था।’’ देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था। उज्ज्वल ने चुनाव खर्च के आंकड़े पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक गणना के अनुसार, देओल का चुनावी खर्च 86 लाख रुपये पाया गया।

उज्ज्वल ने कहा कि देओल के चुनाव खर्च की राशि ‘‘अंतिम’’ आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है। उज्ज्वल ने कहा कि अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत