1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूरे दक्षिण भारत में लहराएगा भगवा, BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का दावा

पूरे दक्षिण भारत में लहराएगा भगवा, BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2020 12:29 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 12:29 pm IST

हैदराबाद में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं और इस बार के हैदराबाद नगर निगम चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है

BJYM अध्यक्ष तेजस्वी...- India TV Hindi
BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में पूरे दक्षिण भारत में भाजपा का भगवा लहराएगा Image Source : TEJASVI SURYA TWITTER

हैदराबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में पूरे दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और पूरे दक्षिण में भगवा लहराएगा। तेजस्वी सूर्या हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों का असर तेलंगाना विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा की हैदराबाद में भी जीत होगी और तेलंगाना विधानसभा भी जीतेंगे, केरल और तमिलनाडू भी जीतेंगे।

हैदराबाद में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं और इस बार के हैदराबाद नगर निगम चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। हैदाबाद के सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव प्रचार के दौरान सीधे गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दे डाली है।

अगले साल तमिलनाडु और केरल विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं और इस बार सबकी नजर है कि भारतीय जनता पार्टी इन दोनो राज्यों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। केरल और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव में जीत बहुत दूर रही है। लेकिन केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से इन दोनो राज्यों पर भाजपा का विस्तार हुआ है और अब देखना होगा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत