1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तृणमूल ने मुकुल रॉय को गद्दार बताया, कहा- पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा

तृणमूल ने मुकुल रॉय को गद्दार बताया, कहा- पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2017 09:01 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 09:01 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व ने मुकुल रॉय के हाल ही में भाजपा में शामिल होने को आज कोई महत्व देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह ‘गद्दार’ हैं और लोगों के बीच उनकी कोई लोकप्रियता नहीं है।

Mukul Roy- India TV Hindi
Mukul Roy

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व ने मुकुल रॉय के हाल ही में भाजपा में शामिल होने को आज कोई महत्व देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह ‘गद्दार’ हैं और लोगों के बीच उनकी कोई लोकप्रियता नहीं है। वरिष्ठ तृणमूल नेता और कोलकाता नगर निगम के महापौर सोवान चटर्जी ने कहा कि पार्टी को रॉय की कोई परवाह नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास उस व्यक्ति के बारे में सोचने का वक्त नहीं है जिसका अपना कोई जनाधार नहीं है। हमारे पास ढेर सारा काम है और उसे यथाशीघ्र करने की जरुरत है।’’ अन्य तृणमूल नेता और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य फरहाद हकीम ने रॉय को अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार को अपदस्थ करने का सपना नहीं देखने की सलाह दी क्योंकि यह उनके लिए दुःस्वप्न साबित होगा। 

उन्होंने कहा, ‘वह गद्दार हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया। वह तृणमूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। हमारी पार्टी की कमान ममता के हाथों में है। सपना देखना अच्छा है, उसमें कोई नुकसान नहीं है....लेकिन उनके सपने कहीं दुःस्वप्न में बदल नहीं जायें।' तृणमूल कांग्रेस में लंबे समय तक दूसरे नंबर के नेता रहे रॉय कल भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विकल्प चाहती है और वह अगले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत