1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू कश्मीर: निकाय चुनाव से पहले आतंकियों ने NC कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, 2 की मौत

जम्मू कश्मीर: निकाय चुनाव से पहले आतंकियों ने NC कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, 2 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2018 12:32 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 12:32 pm IST

गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकियों ने लोगों से चुनावों का बहिष्कार करने को कहा है। हांलाकि नैशनल कान्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी चुनावों का बहिष्कार किया है।

जम्मू कश्मीर: निकाय चुनाव से पहले आतंकियों ने NC कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, 2 की मौत- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर: निकाय चुनाव से पहले आतंकियों ने NC कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, 2 की मौत

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों ने नैशनल कान्फ्रेंस के तीन कार्यकर्ताओं को गोली मार दी जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। कुछ बंदूकधारियों ने हब्बा कद्दल मोहल्ले में घुसकर फायरिंग की। हमले में तीन नैशनल कान्फ्रेंस के कार्यकर्ता घायल हो गये।

घायलों को फौरन एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया पर उनमें से दो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले आतंकी थे। पूरे क्षेत्र को घेर कर सुरक्षाबलों ने हमलावरों की धरपकड़ा हेतु अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकियों ने लोगों से चुनावों का बहिष्कार करने को कहा है। हांलाकि नैशनल कान्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी चुनावों का बहिष्कार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत