लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने शुक्रवार को बताया कि बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
Related Stories
बक्शी ने बताया कि बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।
इससे पहले बब्बर ने ट्वीट किया, ''यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा। जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई।''
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ एक रायबरेली सीट जीत पायी, जहां से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी थीं । फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर चुनाव हार गये हैं।