1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपराष्ट्रपति की मुसलमानों के लिए सकारात्मक कार्रवाई करने पर VHP ने की आलोचना

उपराष्ट्रपति की मुसलमानों के लिए सकारात्मक कार्रवाई करने पर VHP ने की आलोचना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 01:08 pm IST

नयी दिल्ली: मुसलमानों के लिए सकारात्मक कार्रवाई किए जाने संबंधी उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी के लिए विश्व हिंदू परिषद ने उनकी आलोचना करते हुए आज आरोप लगाया कि यह राजनीतिक एवं सांप्रदायिक बयान

उपराष्ट्रपति हामिद...- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान की VHP ने की आलोचना

नयी दिल्ली: मुसलमानों के लिए सकारात्मक कार्रवाई किए जाने संबंधी उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी के लिए विश्व हिंदू परिषद ने उनकी आलोचना करते हुए आज आरोप लगाया कि यह राजनीतिक एवं सांप्रदायिक बयान है जो उप राष्ट्रपति के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

हिंदुत्ववादी संगठन ने कहा कि इस तरह की मांग मुस्लिमों को असंतोष के ऐसे अंधकार में धकेलने के बराबर होगी जिसके खतरनाक परिणाम होंगे।

VJP के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने कहा उप राष्ट्रपति पद का सम्मान करते हुए विहिप इस तरह के सांप्रदायिक बयान की निंदा करता है। यह एक राजनीतिक बयान है जो उप राष्ट्रपति के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम देशों की तुलना में भारतीय मुसलमानों के पास कहीं ज्यादा संवैधानिक अधिकार हैं। उन्होंने दावा किया कि कई वर्षों से उनका अलग अलग तरीकों से तुष्टिकरण किया जाता रहा है।

जैन ने कहा कि अपने दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अंसारी को माफी मांगनी चाहिए।

अंसारी ने देश में मुसलमानों की पहचान और सुरक्षा की समस्याओं के हल के लिए रणनीतियां बनाने की वकालत करते हुए सरकार से सकारात्मक कार्रवाई करने तथा सबके विकास के लिए नीति बनाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि सुरक्षा मुहैया कराने में असफलता सहित भेदभाव और बाहर रखे जाने को सरकार को यथाशीघ्र दुरूस्त करना होगा तथा इसके लिए समुचित व्यवस्था विकसित करनी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें, मुसलमानों से भेदभाव की गलती को सुधारे सरकारः हामिद अंसारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत