1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुष्पम प्रिया चौधरी: जानें, कौन हैं नीतीश को टक्कर देने के लिए तैयार बिहार की नई सीएम कैंडिडेट

पुष्पम प्रिया चौधरी: जानें, कौन हैं नीतीश को टक्कर देने के लिए तैयार बिहार की नई सीएम कैंडिडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 12:30 pm IST

बिहार की सबसे नई सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी के अजेंडे और अपन प्रदेश को लेकर उनके सपनों के बारे में जानने के लिए लोग बेचैन हैं।

Pushpam Priya Chaudhary, Advertisement, Bihar, Chief Ministerial candidate, JDU leader Vinod Chaudha- India TV Hindi
पुष्पम प्रिया चौधरी की एंट्री ने बिहार की सियासत में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है। Facebook

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, पुष्पम प्रिया चौधरी। सूबे में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने में चंद महीने ही बचे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री पद की नई दावेदार की एंट्री ने यहां की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। बिहार की सबसे नई सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी के अजेंडे और अपन प्रदेश को लेकर उनके सपनों के बारे में जानने के लिए लोग बेचैन हैं।  तो आइए, बताते हैं कि कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी और बिहार को लेकर क्या हैं उनके ख्वाब...

‘PLURALS’ नाम की पार्टी की अध्यक्ष हैं पुष्पम 

पुष्पम प्रिया चौधरी द्वारा दिए गए एक विज्ञापन ने बिहार की राजनीति में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया। उन्होंने रविवार को बिहार के लगभग सभी प्रमुख अखबारों में फुल पेज विज्ञापन देकर इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में उतरने का ऐलान कर दिया। पुष्‍पम ने 'प्लूरल्स' नाम की राजनीतिक पार्टी की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने ब्रिटेन के लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पोलिटिकल साइंस से लोक प्रशासन में एमए किया है। इसके अलावा पुष्पम ने डिवेलपमेंट स्‍टडी में भी एमए किया है।

Pushpam Priya Chaudhary, Advertisement, Bihar, Chief Ministerial candidate, JDU leader Vinod Chaudha
पुष्पम प्रिया चौधरी द्वारा दिए गए एक विज्ञापन ने बिहार की राजनीति में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया। Facebook

‘तो 2025 तक बिहार होगा सबसे विकसित राज्य’
पुष्पम की पार्टी का नारा है 'जन गण सबका शासन।' उनका कहना है कि वह सूबे में सकारात्मक राजनीति करेंगी और विधानसभा चुनाव की जंग जरूर जीतेंगी। पुष्पम ने कहा कि यदि वह बिहार की मुख्यमंत्री बनती हैं तो वह इसे 2025 तक देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी और 2030 तक इसका स्टैंडर्ड यूरोप के देशों जैसा हो जाएगा। वह फिलहाल लंदन में रहती हैं लेकिन उनका कहना है कि बिहार उनका पहला प्यार है और वह अब इसके लिए ही काम करना चाहती हैं। 

Pushpam Priya Chaudhary, Advertisement, Bihar, Chief Ministerial candidate, JDU leader Vinod
पुष्पम प्रिया का कहना है कि यदि वह बिहार की सीएम बनती हैं तो 2025 तक इसे देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी। Facebook

सीएम नीतीश कुमार के साथी की बेटी हैं पुष्पम
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए तैयार पुष्पम उनके करीबी दोस्त एवं जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। माना जा रहा है कि दरभंगा की रहने वाली पुष्पम को पूरी प्लानिंग के साथ सियासी समर में उतारा जा रहा है। वहीं, विनोद चौधरी का कहना है कि एक बेटी होने के नाते उनका आशीर्वाद पुष्पम के साथ है, और वह जेडीयू में तब तक रहेंगे जब तक कि उन्हें निकाला नहीं जाता। उन्होंने बताया कि पुष्पम बीते कई महीनों से चुनावों के लिए तैयारी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत