1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Agneepath Scheme: TMC ने शिंजो आबे की हत्या का अग्निपथ योजना से बिठाया कनेक्शन, जानें पार्टी के मुखपत्र में क्या लिखा

Agneepath Scheme: TMC ने शिंजो आबे की हत्या का अग्निपथ योजना से बिठाया कनेक्शन, जानें पार्टी के मुखपत्र में क्या लिखा

 Reported By: PTI Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 10, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 11:40 pm IST

Agneepath Scheme: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना के प्रति आगाह किया। टीएमसी ने सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या अल्पकालिक सेव

TMC chief and West Bengal CM Mamata Banerjee- India TV Hindi
TMC chief and West Bengal CM Mamata Banerjee Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर बोली टीएमसी
  • केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना के प्रति आगाह किया
  • आबे पर हमला करने वाला अल्पकालिक पूर्व नौसैनिक

Agneepath Scheme: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना के प्रति आगाह किया। टीएमसी ने सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या अल्पकालिक सेवा देने वाले एक पूर्व सैनिक ने की है। पार्टी ने दावा किया कि जापान में हुई हत्या भारत में विवादास्पद रक्षा भर्ती कार्यक्रम के संभावित नुकसान को रेखांकित करती है। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने इस आशंका को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी भारतीय पूर्व सैनिक ऐसी किसी भी घटना में शामिल नहीं रहा है। 

TMC ने 'जागो बांग्ला' में क्या लिखा

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (TMC)  के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने शनिवार को एक लेख छापा। 'जागो बांग्ला' के लेख में लिखा, "एक पूर्व सैनिक के हाथों आबे की मौत ने अग्निपथ योजना को लेकर लोगों के डर की पुष्टि की है।" इसमें दावा किया गया कि हमलावर ने तीन साल की सेवा के बाद जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल की अपनी नौकरी खो दी थी और उसे कोई पेंशन नहीं मिल रही थी। 'जागो बांग्ला' में कहा गया है कि अग्निवीरों को भी उनकी चार साल की सेवा अवधि समाप्त होने के बाद कोई पेंशन नहीं मिलेगी। 

"आग से खेल रही है भाजपा"
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने रविवार को कहा, "भाजपा अग्निपथ योजना के नाम पर आग से खेल रही है। हमने देखा कि जापान में क्या हुआ है। एक पूर्व सैनिक ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी।" वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि इस तरह की आशंकाएं निराधार हैं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "हमने ऐसी किसी घटना के बारे में कभी नहीं सुना जिसमें हमारे देश का कोई पूर्व सैनिक शामिल रहा हो। टीएमसी सिर्फ इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।" 

एक पूर्व नौसेनिक ने शिंजो को मारी गोली
जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया, जहां बंदूक नियंत्रण संबंधी कड़े कानून हैं। आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने आबे पर गोली चलाई थी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। पुलिस ने मौके से जापान की नौसेना के एक पूर्व सदस्य तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत