1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: शशि थरूर सीढ़ियों पर गिरे तो अखिलेश यादव ने संभाला, कांग्रेस सांसद ने बोला- Thanks, बताया कितनी गंभीर है चोट

Video: शशि थरूर सीढ़ियों पर गिरे तो अखिलेश यादव ने संभाला, कांग्रेस सांसद ने बोला- Thanks, बताया कितनी गंभीर है चोट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 05, 2026 08:31 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 08:42 am IST

संसद परिसर में सीढ़ियों से उतरते समय कांग्रेस सांसद शशि थरूर फिसलकर गिर गए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और दूसरे सांसदों के साथ-साथ स्टाफ मेंबर्स ने तुरंत उन्हें उठने में मदद की।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर फिसलकर गिरे- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर फिसलकर गिरे Image Source : X@SHASHITHAROOR

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को संसद परिसर में सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर गए। इस दौरान पास में खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य सांसदों व सुरक्षाकर्मियों ने शशि थरूर को तुरंत संभाला और उठने में उनकी मदद की। दरअसल कांग्रेस सांसद थरुर फोन पर किसी से बात करते हुए सीढ़ियों से गुजर रहे थे तो वहां अखिलेश यादव अपने पार्टी के अन्य सांसदों के साथ वहां खड़े थे। इसी दौरान थरूर लड़खड़ाए और सीढ़ियों पर गिर गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कांग्रेस सांसद ने बताया कितनी लगी है चोट

शशि थरूर ने एक्स हैंडल पर अपने गिरने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पार्लियामेंट की सीढ़ियों से उतरते समय एक सीढ़ी छूट जाने से मैं गिर गया। अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ टूटा है, बस टखने में मोच आई है और कुछ उंगलियों पर चोट लगी है। उम्मीद है, कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा। मैंने शाम 4 से 7:30 बजे तक अपने घर के ऑफिस में (दो राजदूतों सहित) कई मीटिंग्स कीं, जिसमें मेरा पैर एक स्टूल पर रखा हुआ था। एक्स-रे करवाऊंगा ताकि पक्का हो जाए कि कोई फ्रैक्चर नहीं है। बस कुछ जगहों पर दर्द है। 

थरूर ने एक अन्य ट्वीट में शायरी के अंदाज में लिखा, 'जिस दीये को, तूफां में जलना होगा उसे, संभल-संभल के चलना होगा। I am okay...। कांग्रेस सांसद ने बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि गुरुवार को अपने पैर का एक्स-रे कराएंगे। तभी पता चलेगा चोट कितनी गंभीर है। 

यहां देखें वीडियो

शशि थरूर ने अखिलेश यादव को दिया धन्यवाद

शशि थरूर ने  एक्स हैंडल पर अखिलेश यादव और इमरान मसूद को टैग करते हुए धन्यबाद दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं अखिलेश समेत उन सभी सांसदों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी मदद की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत