1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान, कहा- मुस्लिम संस्था होने के चलते PFI पर हो रही कार्रवाई

सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान, कहा- मुस्लिम संस्था होने के चलते PFI पर हो रही कार्रवाई

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 22, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 05:17 pm IST

आजमी ने कहा कि PFI एक मुस्लिम संस्था है इसलिए उस पर कार्रवाई हो रही है। सिमी को भी ऐसे ही बदनाम किया गया था और अब PFI को भी बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

Abu Azmi- India TV Hindi
Abu Azmi

Highlights

  • PFI पर हो रहे कार्रवाई को लेकर अबू आजमी ने की विवादित टिप्पणी
  • कहा- PFI एक मुस्लिम संस्था है इसलिए उस पर कार्रवाई हो रही है
  • ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले को एक्शन का रिएक्शन बताया

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने PFI के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर विवादित बयान दिया है। आजमी ने कहा कि PFI एक मुस्लिम संस्था है इसलिए उस पर कार्रवाई हो रही है। सिमी को भी ऐसे ही बदनाम किया गया था और अब PFI को भी बदनाम करने की कोशिश हो रही है। अगर कार्रवाई PFI पर हो रही तो सनातन संस्था RSS जैसे हिंदू संगठनों पर भी क्यों नहीं होती। PFI के खिलाफ कार्रवाई अन्याय के समान है। अगर सबूत नहीं भी मिले तो झूठे सबूत बनाकर फसाएंगे। सिमी के खिलाफ भी यही किया था।

ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले को लेकर बोले अबू आजमी 

ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले को लेकर अबू आजमी ने एक्शन का रिएक्शन बताया। उन्होंने कहा कि हमारे संसाद एसटी हसन ने क्या कहा मुझे नहीं पता पर अगर मस्जिदों को तोड़ा जाएगा तो एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही न। 

PFI पर सरकार झूठी कार्रवाई कर रही

PFI पर हो रहे कार्रवाई को लेकर अबू आजमी ने कहा कि PFI एक मुस्लिम संस्था है इसलिए आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाकर सरकार कार्रवाई कर रही है जो कि बिल्कुल गलत है। अगर PFI पर कार्रवाई की तो सबूत दिखाएं। सिमी संस्था जो मुस्लिम यतीम बच्चों के लिए काम करती थी उन पर भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। सिमी को बैन करने की बात कही लेकिन अदालत में अब मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है क्योंकि कोई सबूत नहीं मिले।

अबू आजमी का इंडिया टीवी के माध्यम भारत की जनता से सवाल

धर्मसंसद में 20 लाख मुसलमानों को मार देने की शपथ ली थी वो आतंकी है कि नही ? RSS हमेशा हिन्दू राष्ट्र की बात करती है तो  PFI भी फिर मुस्लिम राष्ट्र की बात करती है। नांदेड़ में कुछ हिन्दू संगठन आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे वो आतंकवादी नहीं हैं क्या? लश्कर-ए-तैयबा का एक शख्स बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ा है  क्या वो सही है? सिर्फ मुस्लिम संगठन है तो कार्रवाई करो जो बीजेपी का हो RSS, हिन्दू राष्ट्रीय मंच का हो तो उसे गले लगाओ ये अन्याय है। चाहे मुस्लिम हो या हिन्दू कोई भी संगठन हो अगर सबूत है तो कार्रवाई हो सिर्फ मुस्लिम है इसलिए एकतरफा कार्रवाई न हो।

PFI के खिलाफ मिले सबूत पर बोले अबू आजमी

PFI के खिलाफ मिले सबूत पर अबू आजमी ने कहा कि मैं क्या कहूं, जो सबूत नहीं भी मिले होंगे तो उसे PFI का बताकर फंसा देंगे। देश में मुस्लिमों के खिलाफ यही हो रहा है। मुसलमानों पर कार्रवाई जानबूझकर की जा रही है। दिल्ली में रेप के आरोपी को फांसी की सजा हुई तब पूरा देश खड़ा था लेकिन बिलकिस बानो के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ। देश की हिन्दू मुस्लिम एकता को बर्बाद और भंग करने वाले लोग बीजेपी और RSS के लोग हैं। मुस्लिम तो मोहल्ले-मोहल्ले जाकर हिन्दुओं से कह रहे कि आपको खून चाहिए तो हम देंगे।

कर्नाटक में भगवद गीता पढ़ाने के ऐलान पर बोले आजमी

यूपी में वक्फ़ जमीनों के सर्वे पर अबु आझमी ने कहा कि ये सिर्फ मुसलमानों को परेशान करने के लिए हो रहा है। मुसलमानों को कैसे तकलीफ देना है देश में बस यहीं चल रहा है। कर्नाटक शिक्षा मंत्री के भगवद गीता पढ़ाने के ऐलान पर उन्होंने कहा कि यह देश हिन्दू-मुस्लिम दोनों का है। हमारा मजहब कहता है कि सर सिर्फ अल्ल्लाह के सामने ही झुकाना है। हम गीता का विरोध करते हैं हम नहीं पढ़ेंगे। मुख्तार नकवी पढ़ें जिसको पढ़ना है पढ़े और झुकें। सच्चा मुसलमान नहीं झुकेगा, वह सिर्फ अल्लाह के सामने ही झुकेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत