1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह के नेतृत्व में बनी रणनीति, BJP करेगी आक्रामक प्रचार

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह के नेतृत्व में बनी रणनीति, BJP करेगी आक्रामक प्रचार

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 03, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 12:02 am IST

बैठक में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।बताया जा रहा है बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है।

amit shah- India TV Hindi
अमित शाह। Image Source : PTI

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर 3 घंटे तक चुनाव की तैयारी और रणनीति पर चर्चा हुई साथ ही NDA में सीट शेयरिंग पर भी बात हुई। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है। लेकिन इस बार सीट शेयरिंग को लेकर मामला थोड़ा पेचिदा है क्योंकि पिछली बार BJP और JDU के बीच सीटों का बंटवारा हुआ था लेकिन इस बार चिराग पासवान भी साथ हैं।

BJP की अहम बैठक में क्या-क्या हुआ?

  • चुनावी रणनीति पर चर्चा, गठबंधन के मसले पर विशेष सतर्कता की रणनीति।
  • राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा गठबंधन के मसले, प्रदेश के स्तर पर सामंजस्य और साझा रणनीति के साथ हो काम।
  • अनावश्यक बयानबाजी से बचने के दिए गए निर्देश, अलग अलग नेताओं से भी फीडबैक लिया गया।
  • बिहार चुनाव के लिए जल्द शुरू होने जा रहा है अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी-एनडीए का आक्रामक चुनाव अभियान।
  • NDA का गवर्नेंस और आरजेडी शासन के तुलना पर केंद्रित होगा अभियान।
  • विपक्ष के वोट चोरी नैरेटिव के खिलाफ भी एनडीए का चलेगा अभियान लेकिन मुख्य मुद्दा गवर्नेंस।
  • पीएम मोदी के कामकाज और छवि को अधिकाधिक भुनाने की रणनीति, मोदी-नीतीश की जुगलबंदी चुनाव अभियान का होगा केंद्र बिंदु।
  • NDA कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समन्वय पर जोर, विधानसभा स्तर पर NDA कार्यकर्ता सम्मलेन होगा।
  • 25 सितंबर तक कार्यकर्ता सम्मलेन चलेगा। चुनाव अभियान समिति का गठन किया जाएगा। सभी बड़े नेता इस समिति में शामिल होंगे।

दूसरी ओर पटना में तेजस्वी यादव ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसे लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

जीतन राम मांझी की क्या है डिमांड?

वहीं, चुनाव से पहले जीतन राम मांझी ने बड़ी डिमांड करते हुए कहा कि NDA के मन में हमारे लिए सहानुभूति है तो कम से कम 20 सीटें मिलनी चाहिए। मांझी ने कहा, ''आम लोगों और हमारे कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है कि हमें ऐसी सीटें चाहिए जो हमारी गरिमा बचा सकें। अगर एनडीए के दिल में हमारे लिए सहानुभूति है और वे हमारी पार्टी को मान्यता देना चाहते हैं, तो उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में हमें कम से कम 20 सीटें देनी चाहिए।"

कब होंगे चुनाव?

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। महागठबंधन का मुकाबला NDA से है। NDA में बीजेपी और जेडीयू 100-100 से ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी में हैं, जबकि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगी भी सीटों की मांग कर रहे हैं। महागठबंधन के लिए भी सीट बंटवारे में संतुलन बनाना चुनौती है। 

यह भी पढ़ें-

NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद का किया ऐलान, PM मोदी की मां को गाली देने का करेंगे विरोध

PM मोदी को भावुक देख रोने लगे बिहार BJP अध्यक्ष, डबडबा गई आंखें; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत