1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीरेन सिंह, BJP विधायक फिर दिल्ली रवाना, जल्द पता चलेगा अगले मुख्यमंत्री का नाम

बीरेन सिंह, BJP विधायक फिर दिल्ली रवाना, जल्द पता चलेगा अगले मुख्यमंत्री का नाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2022 10:45 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 10:45 pm IST

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, बीरेन सिंह, टी. बिस्वजीत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर ‘‘गुटबाजी’’ की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली गए थे और 17 मार्च को इंफाल लौट आए थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें जारी हैं कि दोनों में से कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

Biren Singh- India TV Hindi
Biren Singh Image Source : PTI

इंफाल: मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए शनिवार को अलग-अलग उड़ानों में दिल्ली रवाना हुए। दोनों नेताओं को भाजपा के लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बुलाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए और इस बार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह रविवार तक पता चलने की उम्मीद है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, बीरेन सिंह, टी. बिस्वजीत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर ‘‘गुटबाजी’’ की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली गए थे और 17 मार्च को इंफाल लौट आए थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें जारी हैं कि दोनों में से कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा। भाजपा उग्रवाद प्रभावित मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी है।

भाजपा 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों- एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी। हालांकि, इस बार, भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। भाजपा का चुनावी मुद्दा यह था कि पार्टी को दिया गया वोट अशांत राज्य में शांति लाएगा।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत