1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने भरा पर्चा, प्रस्तावकों में पीएम मोदी का भी नाम

बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने भरा पर्चा, प्रस्तावकों में पीएम मोदी का भी नाम

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 19, 2026 08:07 am IST,  Updated : Jan 19, 2026 05:53 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। बीजेपी मुख्यालय में जिस वक्त उन्होंने नामांकन दाखिल किया उस वक्त पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

nitin nabin bjp president election- India TV Hindi
नितिन नबीन आज भरेंगे नामांकन। Image Source : PTI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नितिन नबीन नामांकन दाखिल करने के लिए जिस वक्त भाजपा मुख्यालय पहुंचे, वहां पार्टी के सीनियर नेता पहले से मौजूद थे। अमित शाह और राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहे। पीएम मोदी भी नितिन नबीन के नाम के प्रस्तावक बने हैं। 

कब होगा चुनाव?

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। नए अध्यक्ष के नाम ऐलान भी 20 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए जो इलेक्टोरल रोल तैयार किया गया है उसमें 5708 मतदाता बनाए गए हैं। इस इलेक्टोरल रोल को 30 राज्यों से तैयार किया गया है जिनमें अब तक संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस लिस्ट में में राष्ट्रीय परिषद और राज्य की परिषद के नेताओं के नाम शामिल हैं। नेशनल काउंसिल की पार्लियामेंट्री पार्टी में 35 लोग शामिल किए गए हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हैं। 

नितिन नबीन के बारे में जानिए

नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे।  46 साल के नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस को असम का सम्मान अच्छा नहीं लगता, उसे घुसपैठिये पसंद हैं', गुवाहाटी में पीएम मोदी का तीखा हमला

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: बंपर जीत पर आया भाजपा का पहला बयान, 'PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत