1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पिता की पार्टी से ही सस्पेंड कर दी गईं के. कविता, चंद्रशेखर राव ने क्यों लिया ये कड़ा फैसला?

पिता की पार्टी से ही सस्पेंड कर दी गईं के. कविता, चंद्रशेखर राव ने क्यों लिया ये कड़ा फैसला?

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 02, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 02:47 pm IST

तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति पार्टी की MLC के. कविता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें सस्पेंड करने का फैसला उनके पिता और पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव ने लिया है।

K Kavita suspended from party- India TV Hindi
पार्टी से सस्पेंड की गईं के. कविता। Image Source : PTI

तेलंगाना की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधान परिषद सदस्य (MLC) के. कविता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि BRS पार्टी के प्रमुख के. कविता के पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) ही हैं। के. कविता को सस्पेंड करने का फैसला KCR ने ही लिया है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण के. कविता को पार्टी से निलंबित किया गया है।

पार्टी ने जारी किया नोटिस?

BRS की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बीआरएस पार्टी के लिए हानिकारक हैं। पार्टी का नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्टी के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने के. कवीता को तुरंत पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है।

इस कारण सस्पेंड हुईं कविता

कविता के हाल के दिनों में किए जा रहे टिप्पणियों और पार्टी के मुख्य नेताओं पर आरोप लगाने को गंभीरता से लिया गया है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कविता ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम प्रोजेक्ट में धांधली का दाग केसीआर पर लगाने के पीछे केसीआर के भांजे हरीश राव (पूर्व आर्थिक मंत्री) और एक और भांजे संतोष कुमार और मेघा कृष्णा राव का हाथ है। उन्होंने हेरा फेरी कर के केसीआर का नाम इसमें घसीटा। पार्टी लाइन क्रॉस करने के कारण कविता को सस्पेंड किया गया है।

कालेश्वरम परियोजना पर क्या है विवाद? 

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कालेश्वरम बैराज निर्माण से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया है कि जस्टिस पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि परियोजना में कई त्रुटियां और अनियमितताएं थीं। रिपोर्ट से पता चला है कि तीनों बैराजों का निर्माण बिना किसी उचित योजना के किया गया था। उन्होंने दुख जताया कि कालेश्वरम परियोजना के कारण लगभग एक लाख करोड़ रुपये बर्बाद हो गए। 

ये भी पढे़ें- तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का बड़ा कदम, CBI को सौंप दी इस बड़ी परियोजना की जांच

इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, सामने आई डेट, मिजोरम का भी है कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत