Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगी वोटिंग

6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगी वोटिंग

Edited By: Shakti Singh Published : Mar 15, 2026 05:04 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 05:33 pm IST

चुनाव आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र और गुजरात की विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। वहीं, अन्य चार राज्यों में उपचुनाव पहले चरण में होंगे।

Ajit Pawar baramati - India TV Hindi
Image Source : PTI अजित पवार की बारामती सीट पर दूसरे फेज में मतदान होगा

चुनाव आयोग ने चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राज्यों में मतदान अप्रैल के महीने में होंगे। इसके साथ ही छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। महाराष्ट्र की दो गुजरात की एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट उपचुनाव होना है। कर्नाटक में दो सीटों पर उपचुनाव होंगे। ये सभी सीटें तत्कालीन विधायकों के निधन से खाली हुई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव दो चरण में होंगे। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में पहले चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।

अजित पवार की बारामती सीट पर दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। अजित पवार के निधन के बाद उनकी जगह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार का इस सीट से चुनाव लड़ना तय है। वह एनसीपी विधायक दल की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके लिए इस चुनाव में जीत हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं होगा।

किस सीट पर कब होंगे चुनाव
विधानसभा सीट मतदान की तारीख
पोंडा (गोवा) 9 अप्रैल
उमरेठ (गुजरात) 23 अप्रैल
बागलकोट (कर्नाटक) 9 अप्रैल
देवनगर साउथ (कर्नाटक) 9 अप्रैल
रहूरी (महाराष्ट्र) 23 अप्रैल
बारामती (महाराष्ट्र) 23 अप्रैल
कोरिडांग (नगालैंड) 9 अप्रैल
धर्मनगर (त्रिपुरा) 9 अप्रैल

पहले चरण का शेड्यूल

गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस सीटों के लिए नोटिफिकेशन चुनाव का ऐलान होने के साथ ही जारी हो चुका है। नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च है। 24 मार्च को नामों की छटनी होगी। नाम वापस लेने के लिए आखिरी दिन 26 मार्च है। नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा।

दूसरे चरण का शेड्यूल

महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होंगे। इन सीटों के लिए 30 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होंगे। 6 अप्रैल नामांकन के लिए आखिरी दिन होगा। 7 अप्रैल को नामांकन की छटनी होगी और नाम वापस लेने के लिए 9 अप्रैल आखिरी दिन होगा। यहां 23  अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

यह भी पढ़ें-

4 राज्य 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

Election Dates 2026 Announced: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कब-कब वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? Full Schedule देखें

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement