1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड में सरकार पर सस्पेंस, गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद किया जा रहा शिफ्ट

झारखंड में सरकार पर सस्पेंस, गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद किया जा रहा शिफ्ट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 01, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 09:10 pm IST

झारखंड में चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात को कि लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण की कोई तारीख उन्हें नहीं मिल पाई है। चंपई सोरेन के मुताबिक राज्यपाल ने केवल इतना कहा है कि सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वहीं गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है।

रांची सर्किट हाउस में...- India TV Hindi
रांची सर्किट हाउस में बस में सवार होते विधायक Image Source : INDIA TV

रांची:   झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार है। अभी तक चंपई के शपथग्रहण का समय नहीं मिल पाया है। अभी थोड़ी देर पहले नए मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे। यहां से निकलने के बाद उन्होंने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जल्द समय देने का भरोसा दिया है और उनके पास अभी 43 विधायकों का समर्थन है, जल्द ही 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो जाएगा।

इस बीच चंपई सोरेन को समर्थन देने वाले विधायकों को सर्किट हाउस से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। सर्किट हाउस के बाहर बड़ी AC बस पहुंची थी जिससे विधायकों को ले जाया गया। इन विधायकों को चार्टर्ड विमान से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले पार्टी की ओर से 43 विधायकों का एक वीडियो भी जारी किया गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि करीब 22 घंटे बीत चुके हैं लेकिन नई सरकार के शपथ ग्रहण के बारे में राज्यपाल ने कुछ नहीं बताया है।

राज्यपाल ने कहा जल्द शुरू होगी सरकार गठन की प्रक्रिया-चंपई सोरेन

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा, 'हमने मांग की है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी..."

इससे पहले झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच चंपई सोरेन राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे था। सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) एल के विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव भी थे।

सिंह ने राजभवन में प्रवेश करने से पहले कहा, ‘‘राज्यपाल से सरकार बनाने के हमारे दावे को जल्द से जल्द स्वीकार करने का अनुरोध करेंगे।’’ राज्यपाल ने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया था। हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत