1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या है कांग्रेस के 'डोनेट फोर देश' का हाल, अब तक कितना चंदा मिला? यहां जानें

क्या है कांग्रेस के 'डोनेट फोर देश' का हाल, अब तक कितना चंदा मिला? यहां जानें

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 03, 2024 08:50 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 08:55 am IST

अजय माकन ने अब तक डोनेट फोर देश के तहत चंदा न देने वालों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने का समय है। हमारे इस अभियान से जुड़ें।

डोनेट फोर देश अभियान।- India TV Hindi
डोनेट फोर देश अभियान। Image Source : PTI

कांग्रेस पार्टी ने कुछ ही दिनों पहले चंदा इकट्ठा करने के लिए  'डोनेट फोर देश' नाम का अभियान शुरू किया था। कांग्रेस का प्लान इस चंदे के जरिए देश के लोगों से अधिक-अधिक संपर्क साधने का है। अब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस बात की जानकारी साक्षा की है कि लांच होने के बाद डोनेट फोर देश अभियान के तहत अब तक पार्टी को कितना चंदा मिला है। बता दें कि पार्टी ने ये अभियान 18 दिसंबर को जारी किया था। 

10 करोड़ से अधिक चंदा मिला

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि पार्टी को अब तक 2 हफ्तों में कुल 10 करोड़ से अधिक चंदा मिल चुका है। माकन ने कहा कि हमारे ऑनलाइन दान अभियान ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ दूसरे सप्ताह का समापन किया है। हमने 10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। माकन इस उपलब्धि के लिए चंदा देने वालों को दिल से धन्यवाद दिया है। 

चंदा न देने वालों से अपील

अजय माकन ने अब तक डोनेट फोर देश के तहत चंदा न देने वालों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि  यह हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने का समय है। हमारे इस अभियान से जुड़ें। पहले ही योगदान दे दिया है? फिर से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने पर विचार करें। प्रत्येक योगदान, भले वह बड़ा हो या छोटा देश को मजबूत बनाने का कदम होगा। माकन ने कहा कि देश को आपकी जरूरत है, राष्ट्रीय कांग्रेस को आपकी जरूरत है। आपके समर्थन से मिशन को बल मिलेगा और हमें आगे बढ़ते रहने के लिए सशक्त करेगा।

क्या है मकसद?

डोनेट फॉर देश अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों से न्यूनतम 138 रुपये का चंदा मांग रही है। पार्टी इसके लिए घर-घर अभियान भी चलाएगी। कांग्रेस का प्लान इस चंदे के जरिए देश के लोगों से अधिक-अधिक संपर्क साधने का है। केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, ये कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया सबसे बड़ी क्राउड फंडिंग होगी। कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर डोनेट फोर देश का पूरा ब्योरा साझा किया है। पार्टी ने बताया है कि इस अभियान के तहत केवल भारतीय लोग वह भी 18 साल से अधिक उम्र वाले चंदा दे सकते हैं। चंदे की रकम 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना ज्यादा भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा सियासी संकट! शाम को JMM के विधायक दल की बैठक, अगले CM पर होगा फैसला?

ये भी पढ़ें- शराब घोटाले में ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, पेशी को लेकर दिल्ली के CM खामोश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत