1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद भवन परिसर में कुत्ता लेकर पहुंच गईं कांग्रेस सांसद, कहा- 'असली काटने वाले पार्लियामेंट में बैठे हैं'

संसद भवन परिसर में कुत्ता लेकर पहुंच गईं कांग्रेस सांसद, कहा- 'असली काटने वाले पार्लियामेंट में बैठे हैं'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 01, 2025 02:27 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 02:27 pm IST

रेणुका चौधरी ने कहा कि रास्ते में एक कार और स्कूटर की टक्कर हुई थी। वहीं, पर कुत्ता घूम रहा था। ऐसे में उन्होंने उसे उठा लिया और अपने साथ ले आईं। वह कार के अंदर ही रहा और कार के साथ ही बाहर चला गया।

Renuka Chaudhaury- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी कुत्ता लेकर संसद परिसर में पहुंच गईं Image Source : X/ANI-PTI

संसद में शीतकालीन सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और वायु प्रदूषण और अन्य मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। वहीं, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक कुत्ता लेकर संसद भवन परिसर के अंदर पहुंच गईं। उनके कुत्ता ले जाने पर बवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वह कार के अंदर था और ऐसी ही कार चली गई। इसमें जबरन का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

पार्लियामेंट में कुत्ता लाने पर हुए विवाद पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "कोई कानून है क्या? मैं जा रही थी। एक स्कूटर एक कार से टकरा गया। यह छोटा सा पपी सड़क पर घूम रहा था। मुझे लगा कि इसे टक्कर लग जाएगी। तो मैंने इसे उठाया, कार में रखा, पार्लियामेंट आई और वापस भेज दिया। कार चली गई, और कुत्ता भी। तो इस चर्चा का क्या मतलब है?"

सरकार पर साधा निशाना

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "असली काटने वाले तो पार्लियामेंट में बैठे हैं। वे सरकार चलाते हैं। हम एक बेजुबान जानवर की देखभाल करते हैं, और यह एक बड़ा मुद्दा और चर्चा का टॉपिक बन गया है। क्या सरकार के पास और कुछ करने को नहीं है? मैंने कुत्ते को घर भेज दिया और उनसे कहा कि इसे घर पर ही रखो। हम उन लोगों के बारे में बात नहीं करते जो पार्लियामेंट में बैठकर हमें रोज काटते हैं।"

विपक्ष को पीएम मोदी की सलाह

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को ड्रामा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधि के रूप में हमें सदन में अपने मुद्दे रखने हैं। विपक्ष अपना दायित्व निभाएं, ऐसे मजबूत मुद्दे उठाए। पराजय की निराशा से बाहर आए। कुछ दल पराजय ही नहीं पचा पा रहे। यह सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरने का काम करेगा। इसे हार की भड़ास निकालने का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

संसद में कौन-कौन से बिल पेश करने वाली है सरकार? आखिर क्यों हंगामे पर उतारू है विपक्ष

PM मोदी के बयान पर अखिलेश ने पूछा-'क्या BLO की मौतें भी ड्रामा', चिराग बोले- 'सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत