Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: एक दिन का 50 लाख खर्चा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने में उड़े इतने करोड़

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: एक दिन का 50 लाख खर्चा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने में उड़े इतने करोड़

Edited By: Swayam Prakash @swayamniranjan_ Published : Feb 03, 2024 08:39 am IST, Updated : Feb 03, 2024 08:39 am IST

कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल हुई कन्याकुमारी से कश्मीर तक जो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के खर्चे का ब्योरा दिया है। निर्वाचन आयोग के पास दाखिल अपनी रिपोर्ट में कांग्रेस ने इस यात्रा का कुल खर्च 71.80 करोड़ रुपये खर्च बताया है।

bharat jodo yatra- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निकाली थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन हर दिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए। 

कांग्रेस का चुनावी खर्च 192.5 करोड़

निर्वाचन आयोग के पास दाखिल इस रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था। अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी

बता दें कि कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के मणिपुर से 14 जनवरी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। कांग्रेस की ये यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के कारण निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से मुर्शिदाबाद जिले में फिर शुरू हुई। 

राहुल की यात्रा में कल हुआ हादसा

वहीं कांग्रेस न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस ने कथित तौर पर एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद एंबुलेंस के चालक और एक अन्य व्यक्ति को बीरभूम में हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुरारई थाने ले जाया गया और पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार जिला पुलिस अधिकारी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद गांधी का काफिला एंबुलेंस को छोड़कर आगे बढ़ गया। 

ये भी पढ़ें-

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement