1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CPI के नेता अतुल अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

CPI के नेता अतुल अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 03, 2024 09:12 am IST,  Updated : May 03, 2024 09:35 am IST

सीपीआई के नेता अतुल अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं अतुल अंजान के निधन के बाद से सीपीआई नेता में शोक में हैं।

CPI के नेता अतुल अंजान का निधन।- India TV Hindi
CPI के नेता अतुल अंजान का निधन। Image Source : ATULKUMARANJAAN (X)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बीच कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सीपीआई के नेता अतुल अंजान का आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। अतुल अंजान का 61 साल की उम्र में निधन हुआ है। बता दें कि अतुल अंजान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अतुल अंजान कैंसर से पीड़ित थे। 

लेफ्ट की विचारधारा से जुड़े रहे अंजान

बता दें कि अतुल कुमार अंजान कम्यूनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता थे। इसके साथ ही वह सीपीआई के नेशनल सेक्रेटरी थे। कॉलेज के समय से ही उनकी रुचि राजनीति में थी। मात्र 20 साल की उम्र में ही वह नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके अलावा वह चार बार लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गए। शुरुआत से ही वह कम्यूनिस्ट विचारधारा के साथ जुड़े रहे, जिसके साथ वह आखिरी सांस तक जुड़े रहे। अतुल कुमार अंजान ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा। उन्होंने कई बार यूपी की घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।

कैंसर से जंग हार गए अतुल अंजान

अतुल कुमार अंजान के पिता डॉ. एपी सिंह भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके अलावा उनके पित हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के साथ जुड़े थे। अतुल कुमार अंजान का नाम लेफ्ट के बड़े नेताओं की लिस्ट में शुमार था। अतुल कुमार शुरू से ही कमजोर वर्ग की आवाज उठाते रहे। अतुल कुमार अंजान अपने आंदोलनों की वजह से जेल भी गए। अतुल कुमार अंजान को जमीन से जुड़ा नेता कहा जाता था। हालांकि कैंसर से लड़ाई की जंग में वह हार गए और लखनऊ के अस्पताल में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से इस नेता को मिला टिकट; आज ही करेंगे नामांकन

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत