केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच सत्ताधारी एलडीएफ गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सीपीआईएम लीडर स्मिता सुंदरेशन ने पाला बदलते हुए बीजेपी की सदस्यता ले ली है। पार्टी ने उन्हें वर्कला सीट से टिकट दिया था। वर्कला एरिया कमेटी मेंबर और ब्लॉक पंचायत मेंबर एडवोकेट स्मिता सुंदरेशन को केरल बीजेपी प्रेसिडेंट राजीव चंद्रशेखर और केरल के इंचार्ज प्रकाश जावड़ेकर ने पार्टी में शामिल कराया।
बीजेपी में शामिल होने के बाद स्मिता को वर्कला से एनडीए कैंडिडेट घोषित किया गया। वर्कला की सीट गठबंधन में शामिल पार्टी बीडीजेएस ने बीजेपी को दे दी। पहले यह सीट एनडीए गठबंधन में बीडीजेएस को मिली थी। स्मिता का वर्कला में अहम असर है। वह चुनाव जीतने की दावेदार मानी जा रही हैं। स्मिता सुंदरेशन वर्कला ब्लॉक पंचायत की पूर्व प्रेसिडेंट भी थीं। स्मिता जाने-माने सीपीएम लीडर कल्लम्बलम सुंदरेशन की बेटी हैं।
बीजेपी ने 98 उम्मीदवारों का ऐलान किया
भाजपा ने नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अब तक 98 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जयन का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अभिनेता सुधीर करमना और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (सीएमपी) एवं संयुक्त लोकतांत्रिक मार्चा (यूडीएफ) नेता सी पी जॉन से होगा। एलडीएफ की सहयोगी पार्टी जनाधिपत्य केरल कांग्रेस (जेकेसी) के मौजूदा विधायक एंटनी राजू को सबूतों से छेड़छाड़ के एक मामले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। भाजपा की सूची में एक और महत्वपूर्ण नाम व्यवसायी एस राजशेखरन नायर का है, जो नेय्याट्टिनकारा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और माकपा नेता के अनसलान तथा कांग्रेस नेता आर सेल्वराज के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनका मुकाबला मौजूदा विधायक अनसलान और कांग्रेस उम्मीदवार एन सक्तन से होगा।
नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च
भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चिरायिनकीझू निर्वाचन क्षेत्र से बी एस अनूप और चदयामंगलम से आर एस अरुण राज को भी मैदान में उतारा है, जो कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद पार्टी में शामिल हुए थे। राजद छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए टीएन सुरेश कोवलम से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता विवेक गोपन अरुविक्कारा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2021 में कोल्लम जिले के चावरा से चुनाव लड़ा था। रवींद्रनाथ वकत्थानम पुथुप्पल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जो कांग्रेस का गढ़ है और जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे मौजूदा विधायक चांडी ओमन भी मैदान में हैं। भाजपा ने पीरुमाडे में वी रथीश, एससी-आरक्षित मवेलिककारा में अजिमोन, एससी-आरक्षित अडूर में पंडालम प्रतापन और चवारा में केआर राजेश को मैदान में उतारा है। ट्वेंटी20 और बीडीजेएस सहित राजग के अन्य सहयोगी दलों ने भी हाल ही में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा के प्रमुख नेताओं ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 23 मार्च है।
यह भी पढ़ें-